100 करोड़ के घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी से मंत्री पद छिना, ED की कार्रवाई के बाद ममता ने हटाया
100 करोड़ से ज्यादा के बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी पर गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से मंत्रिमंडल से पार्थ की छुट्टी हो गई है। ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री पद से हटा दिया है। उन्हें तीनों मंत्रालयों से हटाया गया है। गिरफ्तारी के छह दिन बाद उन पर ममता बनर्जी ने कार्रवाई की है। इस दौरान ममता बनर्जी चटर्जी के पास मौजूद उद्योग, अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले पार्थ के इस्तीफे को लेकर जिस तरह से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में अंदर ही सुर उठने लगे थे, इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अहम बैठक की
ममता बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भी पार्थ चटर्जी की मंत्री पद का मामला उठा। उल्लेखनीय है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ही पार्थ चटर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


Comments
Post a Comment